Ro no D15139/23

100 हफ्तों के नशा मुक्त युवा अभियान अंतर्गत मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। माई भारत राजनांदगांव द्वारा 100 हफ्तों के नशा मुक्त युवा अभियान अंतर्गत युवाओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, नशा मुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं के रक्तचाप, ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स सहित अन्य आवश्यक शारीरिक मानकों की नि:शुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को स्वस्थ दिनचर्या और उचित जीवनशैली बनाए रखने के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य जांच के पश्चात विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के सर्वागीण विकास, सही पोषण और नशा मुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र में विशेषज्ञों द्वारा युवाओं की ऊर्जा और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सही खान-पान और शारीरिक तंदुरूस्ती के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। सत्र में बताया गया कि नशा युवाओं के करियर, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक बनता है। कार्यक्रम में नशा मुक्त युवा से विकसित भारत अभियान के तहत नशा मुक्त रहने और अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

जिला सलाहकार एनसीडी डॉ. विकास राठौर ने युवाओं को असंचारी रोगों से बचाव और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी। साइकोलॉजिस्ट, मानसिक स्वास्थ्य विभाग प्रिया सिंह ने मानसिक तनाव प्रबंधन और नशे से दूर रहने की मनोवैज्ञानिक तकनीकों पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ता तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम गीतू साहू ने तंबाकू के दुष्प्रभावों और उससे मुक्ति के उपायों की जानकारी दी। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मानसिक स्वास्थ्य विभाग रूपा मानकर ने युवाओं को बेहतर पोषण और दैनिक देखभाल के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने कहा कि स्वस्थ और व्यसन-मुक्त युवा ही एक सशक्त समाज की नींव हैं। जिला युवा अधिकारी माय भारत शुभजीत डे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय में माई भारत स्वयंसेवक दिनेश्वर साहू, आकाश तिवारी, गौरव यादव, चैतन्य साहू, डोमेंद्र निषाद एवं अन्य स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में कैंसर मरीजों को मिल रही उपचार सुविधा

    पाँच से बढ़कर 16 बिस्तरों का हुआ वार्ड, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी   कोरबा, 27 सितंबर 2026/ स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान- तेंदूभाठा एनीकट बना जल संरक्षण, सिंचाई और सुगम आवागमन का सशक्त माध्यम

    जल संरक्षण से कृषि समृद्धि तकरू तेंदूभाठा एनीकट बना किसानों और ग्रामीणों के लिए विकास का आधार तेंदूभाठा एनीकट से किसानों को सिंचाई का मिला सहारा, तेंदूभाठा-रंगोले को मिला सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान