Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसएसपी ने कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय सहित जय स्तंभ चौक का किया निरीक्षण

आश्रम के नया अस्पताल निर्माण हेतु भूमि पूजन की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आगामी 07 अप्रैल को आयोजित होने वाले निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर की सारी तैयारी करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 28 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जशपुर विकासखंड के कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय, जय स्तंभ चौक, जिला चिकित्सालय के मातृ और शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। संभावित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री आगामी 07 अप्रैल 25 को नगरीय निकाय के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे और जशपुर वासियों को सौगात देंगे।
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के सामने कल्याण आश्रम के नया अस्पताल बनाने के लिए भूमि पूजन की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला अस्पताल के पास जय स्तंभ चौक के सौन्दर्य करण, लाइट बिजली, घास लगवाने और परिसर को साफ-सफाई करवाने के लिए कहा है। उन्होंने आस-पास पेड़ के पास मधुमक्खी के छत्ते हटाने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर  नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री हरि ओम द्विवेदी, नगर पालिका अधिकारी श्री उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग के राजेश कुरील, डां. अरविंद रात्रे और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के मातृ और शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एम.सी.एच. विंग जिला चिकित्सालय जशपुर में आगामी 7 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल चिकित्सालय नारायणा हॉस्पिटल बैंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट सेवाएं देगें। इस हेतु कलेक्टर ने सारी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
शिविर में सभी पेशेंट को 1 माह पूर्व की सीरम फेरिटिन, क्रिएटिनिन, सीबीसी, एसपीपीटी, एसजीओट रिपोर्ट करा कर लानी होगी। 12 वर्ष तक के बच्चों और उनके भाई बहन का एचएलए टेस्ट निःशुल्क होगा। यदि किसी ने पहले कराया होगा तो उसका दोबारा कराने की जरूरत नहीं होगी। शिविर में जांच कराने हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए संदीप मो.नं. 7879007715, रतना मो.नं. 9669208021 और काजल मो.नं. 9425504433 में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी