Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संदीप का शव कर्नाटक से पहुंचा गृह ग्राम बाँसबहार

समुद्र में डूब जाने से हुई थी संदीप की मौत
परिजनों ने सहायता के लिए सीएम कैंप कार्यालय से लगाई थी गुहार

जशपुरनगर 29 मार्च 25/ कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के भटकल में दुर्घटना का शिकार हुए 36 वर्षिय संदीप साय पैंकरा का शव शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गृह ग्राम बाँसबाहर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। यहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। 27 मार्च को संदीप साय  रात में बोट में सोने के दौरान नींद की झोंक में वह बोट से समुद्र में गिर गया। जिससे पानी में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना बोट के मालिक नारायण खाखी ने संदीप के परिजनों को दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे संदीप के परिजनों के सामने मृत के शव को भटकल से बांसबहार लाने की समस्या खड़ी हो गई। नीजि शव वाहन के संचालक इसके लिए मोटी रकम मांग रहे थे। परिजनों ने सहायता के लिए कांसाबेल ब्लाक के बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सहायता की गुहार लगाई। कैंप कार्यालय ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए पहल करते हुए सक्षम अधिकारियों से संपर्क कर,कर्नाटक से शव को मृतक के गृह ग्राम बांस बाहर तक लाने के लिए निशुल्क शव वाहन की व्यवस्था की। शनिवार को संदीप साय पैंकरा का शव कर्नाटक से बॉस बहार पहुंचा। संदीप के शव को गृह ग्राम तक लाने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मृतक संदीप के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। उल्लेखनीय है बगिया में संचालित सीएम कैंप कार्यालय जशपुर जिले के साथ पूरे प्रदेशवासियों के लिए आशा का नया केंद्र बना हुआ है। यहां लोग अपनी समस्या को लेकर उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। सीएम कैंप कार्यालय ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर    07764-250061,07764-250062  भी उपलब्ध कराया गया है। इस नंबर पर काल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी