Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान निर्माण के कार्य को जून तक पूरा करने के दिए निर्देश

स्व सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बनाए आत्मनिर्भर
काम नहीं करने वाले आवास मित्रों को हटाने की करें कार्रवाई

जशपुरनगर 03 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना और एनआरएलएम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले में जितने भी आवास निर्माण के लिए कार्य स्वीकृत हुए है, उसको हर हाल में जून तक पूर्ण करने के लिए कहा है। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। साथ ही ब्लाक कोर्डिनेटर आनलाइन के माध्यम से सीधे जुड़े थे।
कलेक्टर ने कहा कि आवास मित्र कार्य नहीं कर रहे तो उनको हटाने की कारवाई करें और उनके जगह पर नए आवास मित्र रखने की कार्यवाही करें। उन्होंने ने विकासखंड के बीपीएम से गांव की महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ने के लिए कहा और आजिविका मूलक गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिन बैंक के द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। उनकी  शिकायत आरबीआई बैंक से करें।

           एनआरएलएम के द्वारा स्व सहायता समूह का गठन किया जाता है और महिलाओं को विभिन्न रोजगार मूलक गतिविधियों में शामिल भी किया जाता है। जशपुर में 11 हजार 185 समूह का गठन किया गया है। इन समूहों से जु़ड़कर महिलाएं ईंट निर्माण, मकानों की ढलाई कार्य में उपयोग होने वाले सेन्टरिंग प्लेट का कार्य, श्रृंगार दुकान, केंटीन संचालन, मुर्गी पालन पोल्ट्री फार्म सहित विभिन्न कार्य किर रहे हैं और इन कार्याे से अतिरिक्त आय अर्जित कर महिलाएं लखपति दीदी निरंतर बन रही है।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना और जन-मन योजना की समीक्षा करते हुए। निर्माणधीन कार्याे में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं और शीघ्रता से कार्य को पूरा करने के कहा है। उन्होंने विकासखंड के ब्लाक कोर्डिनेटर से प्रत्येक सप्ताह मकान बनाने की प्रगति की जानकारी लेने के लिए कहा है और जहां ईंट, बालू, गिट्टी, सिमेट, छड़ की आवश्यकता है उसकी भी पूर्ति हितग्राहियों के साथ समन्वय बनाकर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल हैं।
  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी