Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम का किया आकस्मिक निरीक्षण

स्थानीय मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जशपुरनगर 03 अप्रैल 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार द्वारा गुरुवार को लोदाम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने लोदाम सीएचसी में ओपीडी पर्ची की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बीएमओ एवं अन्य अधिकारियों से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने इस दौरान एनसीडी कक्ष, परामर्श कक्ष, स्टोर रूम, फार्मेसी, ड्रेसिंग कक्ष, दन्त चिकित्सा कक्ष, प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सभी उपकरणों की जांच की एवं पंजियों की जांच करते हुए प्रतिदिन मरीजों की संख्या एवं दिए जा रहे उपचार के संबंध में सभी से विस्तृत चर्चा की तथा मरीजों को हर संभव सहायता करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने उपचार कराने आये मरीजों एवं उनके परिजनों से चल रहे उपचार एवं सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिस पर मरीजों द्वारा व्यवस्थाओं के संबंध में संतुष्टि व्यक्त की गई। कलेक्टर ने एक्स रे मशीनों की जानकारी लेते हुए किये जा रहे टेस्टों एवं उपचारों की पंजी की भी जांच की। उन्होंने अस्पताल परिसर के शौंचालयों की जांच करते हुए उनमें सफाई करवाने एवं सभी नलों को पानी के कनेक्शन से जुड़वाने को कहा। उन्होंने अस्पताल परिसर में छतों से आने वाले वर्षा जल को संचयित करने के लिए अस्पताल परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मेसी में दवाइयों की उपलब्धता एवं टीकाकरण की सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में कक्षों को सु व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    खरीफ विपणन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न बीज-उर्वरक की गुणवत्ता और अवैध भंडारण पर निगरानी के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 14 मई 2026/ जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार ने आज आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक…

    Read more

    सुशासन तिहार शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन 15 मई को पंडरापाठ, रेमने, घरजियाबथान एवं खारीबहार सेक्टर में प्रस्तावित शिविरों की तिथियों में परिवर्तन

      जशपुरनगर 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन सुचारू रूप से जारी है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक सरल…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम