Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री पर भरोसा : होगा समस्याओं का समाधान, पूरी होगी मांगे

सुशासन तिहार को पहले दिन से ही मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
पहले दिन लगभग तीन हजार आवेदन मिले

धमतरी 08 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार को लेकर लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पर भरोसा जताया है। लोगों का कहना है कि इस सुशासन तिहार से समस्याओं का समाधान होगा, वहीं मांगें भी पूरी होंगी। साथ ही शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रखने का मौका भी मिलेगा। जिले में सुशासन तिहार को पहले दिन से ही अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों और नगर निमगों में रखे समाधान पेटी में लोग आकर अपनी मांग, समस्या और शिकायत संबंधी आवेदन डालते नजर आये। जिले में आज पहले ही दिन दो हजार नौ सौ आवेदन समाधान पेटियों में डाले गए।
कलेक्टोरेट में लगे समाधान पेटी में लाल बगीचा वार्ड से आये श्री झाडूराम मंडावी ने पैतृक जमीन के विवाद संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया है। श्री मंडावी बताते हैं कि इससे पहले भी वे इस प्रकरण को लेकर लगभग विभिन्न विभागों में आवेदन किए हैं। अ बवे कलेक्टोरेट में लगे समाधान पेटी में आवेदन डाले हैं। उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री साय पर भरोसा जताया और कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरी समस्या का समाधान जरूर निकल आयेगा। श्री मंडावी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल है। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा रखी गयी समाधान पेटी में अपना आवेदन देने आये तेलीनसत्ती के श्री ओमन सिन्हा ने कहा कि वे समाज कल्याण विभाग में कार्यरत हैं और शासन की श्रमिक सम्मान राशि प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णु देव साय सरकार अन्य लोगों के साथ ही दिव्यांगजनों को भी समान अधिकार प्रदाय करने अवसर दे रही है, ताकि वे अपनी समस्याओं को रख सके। अब दिव्यांगजन भी अपनी बात सरकार तक आसानी से पहुंचा सकते है, जिसका यह सुशासन तिहार अच्छा माध्यम है। इस तिहार से सरकार और जनता के बीच की दूरी कम होगी। उन्होंने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमत्री मेरी समस्या को समझेंगे और आवेदन पर उचित कार्यवाही भी जरूर करेंगे। वहीं गोकुलपुर वार्ड धमतरी के श्री उपेन्द्र साहू ने कलेक्टोरेट में रखे समाधान पेटी में आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि नहर नाली में अमलतासपुरम के सामने से भटगांव रोड स्थित निगम शौचालय तक 40 फीट रोड एवं नाली निर्माण कराने की मांग के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया है। श्री साहू काफी खुश होकर बताते हैं कि सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा आमजनों की समस्याओं, मांग और शिकायतों संबंधी आवेदन समाधान पेटी में लिया जा रहा है, जो कि प्रशंसनीय है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा