Ro no D15139/23

आश्रम-छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाइ्र्र

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की ली बैठक
अधीक्षक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिम्मेदारी निभाएं

धमतरी 08 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले में संचालित आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों के भवन, वहां उपलब्ध सामग्री, लायब्रेरी, कम्प्यूटर इत्यादि की जानकारी लेते हुए जर्जर हुए छात्रावास-आश्रमों को जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस काम में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी कलेक्टर ने दी। कलेक्टर ने अधीक्षकों से कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। बच्चो को निर्धारित मीनू अनुसार ही भोजन दिया जाये इसमें लापरवाही ने बरतें। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को दी जाने वाली सामग्री नियमित रूप से दी जाए। उन्होंने गद्दे-तकिया, चादर आदि की साफ-सफाई भी बनाए रखने कहा। कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में उपलब्ध सामग्रियों का सही-सही उपयोग करने की नसीहत अधीक्षकों को दी।
कलेक्टर ने कहा कि किसी भी कन्या आश्रम-छात्रावासों में पुरूष का प्रवेश न रहे, चाहे वे आपके रिश्तेदार ही क्यां न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें, इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित अधीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही किसी भी तरह की शिकायत होने पर उच्च अधिकारी को जानकारी देने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित रूप से हॉस्टलों का निरीक्षण करने कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बच्चे अपना घर छोड़कर आपके पास आते है, आप सभी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिम्मेदारी निभायें।
कलेक्टर ने छात्रावास-आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष और जर्जर भवनों की जानकारी ली। उन्होंने शौचालयों की आवश्यक मरम्मत कराने, मच्छरदानी, बेड की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता में कमी नहीं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बिना अनुमति हॉस्टल छोड़कर न जाने कहा। इसके साथ ही उन्होंने समय समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिये। बैठक में कन्या आश्रम भोथापारा, आदर्श बालिका आश्रम सलोनी सहित अन्य छात्रावासां में किये जा रहे अच्छे कार्यों की भी सराहना की। कलेक्टर ने बच्चों को नये-नये चीजों को सिखाने का प्रयास करने की बात भी बैठक में कही।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा