Ro no D15139/23

’’अंगना म शिक्षा’’ : 25 अप्रैल को पढ़ाई तिहार का आयोजन

कलेक्टर ने पढ़ाई तिहार में शामिल होने माताओं से की अपील

धमतरी । स्कूल जाने से पहले और प्राथमिक शालाओंं के छोटे बच्चों में पढ़ाई-लिखाई की समझ विकसित करने और आसपास मौजूद चीजों से उनका बौद्धिक तथा भाषाई विकास करने के लिए जिले में ’’अंगना म शिक्षा’’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 25 अप्रैल को जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में पढ़ाई तिहार का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी आमजनों विशेषकर छोटे बच्चों की माताओं से इस तिहार में शामिल होने की अपील की है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सम्पूर्ण विकास और स्कूल जाने से पहले आनंदमय माहौल में तैयारी तथा खेलकूद से शिक्षा देना है। इस अभियान से छोटे बच्चों की माताओं को भी जोड़ा गया है। माताओं को अभियान से जोड़कर बच्चों को घर पर पढ़ाना, उन्हें भाषाई ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक गतिविधियों की जानकारी देने के इस कार्यक्रम को जिले में अच्छ सफलता मिली है। पिछले चार सालों से संचालित इस कार्यक्रम को शासकीय स्तर पर भी स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया है।

  • Related Posts

    भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों का करें पालन सफल अभ्यर्थियों के विज्ञापन में पाठ्यक्रम की अवधि, रैंक और सशुल्क या निःशुल्क होने की जानकारी देना अनिवार्य

     कोरबा, 21 अक्टूबर 2026/केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार व्यवहार पर रोक लगाने के लिए जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश…

    Read more

    पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में सरसों बीज वितरण; फसल प्रदर्शन के लिए भी मिलेगा बीज और अन्य कृषि आदान

    कोरबा, 21 अक्टूबर 2026/रबी वर्ष 2026-27 में जिले में तिलहन का रकबा दोगुना करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कृषि विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?