Ro no D15139/23

ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहनियों ने निकाली कलश जल यात्रा

– जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया प्रेरित
राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राजनांदगांव विकासखंड में ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहिनी द्वारा कलश जल यात्रा निकाल कर जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव ने महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों एवं विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। पद्मश्री फूलबासन यादव ने पानी और पर्यावरण के महत्व के संबंध में बताते हुए कहा कि पानी का सदुपयोग करें और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रबी में धान की जगह कम पानी उपयोग वाली फसल का उत्पादन करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी को जल संरक्षण के लिए हर घर में सोक पिट बनाना होगा, जिससे जल का संरक्षण किया जा सके। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी साहू, सरपंच श्रीमती साधना साहू, उप सरपंच श्रीमती शशिकला देवांगन, श्री शिव कुमार देवांगन, हरियाली बहिनी, ग्राम संगठन के पदाधिकारी, बिहान केडर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….