Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की कार्रवाई – एक साल में 835 प्रकरण, 5528 लीटर अवैध शराब जब्त, 776 आरोपी गिरफ्तार

– वित्तीय वर्ष 2024-25 में 290 करोड़ रूपए का मिला राजस्व
राजनांदगांव 28 अप्रैल 2025। आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध शराब के विक्रेताओं एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव जिले में 835 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 5528 लीटर अवैध शराब जब्त की गई गई है। वहीं 776 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 26 वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग अवैध परिवहन में किया जा रहा था।
पिछले साल की तुलना में इस साल 34.88 प्रतिशत ज्यादा राजस्व-
वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग ने 215 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया था, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 290 करोड़ रूपए की वसूली हो चुकी है। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल 34.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाई-
जिले में होटल ढाबों की नियमित जांच एवं अवैध शराब विक्रय के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीमों को सक्रिय रखा गया है। जहां से भी सूचना मिल रही है, वहां कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मकसद न सिर्फ राजस्व बढ़ाना है, बल्कि समाज में अवैध शराब से जुड़ी समस्याओं पर लगाम लगाना भी है।
जनता से सहयोग की अपील –
सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब बिक्री या निर्माण की जानकारी हो तो आबकारी विभाग को सूचित करें। गुप्त रूप से दी गई सूचना पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    अवमानक व मिथ्याछाप पान मसाला संचालक पर 1 लाख 25 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

    राजनांदगांव 17 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अवमानक एवं मिथ्याछाप खाद्य पदार्थों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की…

    Read more

    अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत 17 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

    *- विशेष बस से एम्स रायपुर के लिए किया गया रवाना* राजनांदगांव 17 अप्रैल 2026। अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत डोंगरगांव विकासखंड के 17…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता