Ro no D15139/23

सुशासन तिहार : समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का किया जायेगा निराकरण-कलेक्टर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार का हो रहा आयोजन
कोरबा । सुशासन तिहार अन्तर्गत 05 मई से जिले में आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तैयारी और पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में कुल एक लाख 78 हजार 418 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को स्केनिंग कर आनलाइन इंट्री की गई है। इसे संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया और सभी आवेदनों का परीक्षण कराकर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने का प्रयास किया गया है। शिविर में मांग, शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, रिकार्ड दुरूस्तीकरण, पेयजल की मांग, सीसी रोड निर्माण, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास, पट्टा सहित अन्य प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र का परीक्षण कराकर पात्रतानुसार संबंधित को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम सभा के माध्यम से भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर ने सीसी रोड, अन्य निर्माण कार्य, जैसी मांग पर बजट का प्रावधान होने पर एवं महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास जैसे मांगों पर शासन से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के सभी जनपदों में 05 मई से 31 मई तक कुल 41 शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए क्लस्टर बनाकर आसपास के 8 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर में महत्वपूर्ण आवेदनों के संबंध में संबंधित आवेदक को अधिकारियों द्वारा वाचन कर जानकारी दी जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में 7 शिविर एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि 05 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले शिविर में निराकृत आवेदनों का वाचन करने के साथ ही नये आवेदन भी लिये जायेंगे और निराकरण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय, आंगनबाड़ी भवन, सड़क सहित अन्य कार्यों के प्राप्त आवेदनों को भी निराकृत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। शिविर में स्कूल भवन संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर स्वीकृत किये जायेंगे। कई स्थानों पर स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग आई है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के लगभग 40 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किया जा रहा है। शिक्षक की कमी को दूर करने प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण के निर्देश हैं। इसके माध्यम से अतिशेष शिक्षकों को अन्य स्थानों पर पदस्थ किया जायेगा। इस वित्तीय वर्ष में 200 नये आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। आने वाले दिनों में जिले के महत्वपूर्ण सड़कों के लिये डीएमएफ से बड़ी राशि स्वीकृत करने की योजना है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिये लगभग 100 हैंडपंप स्वीकृत किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना का महत्वपूर्ण योगदान होता है। डीएमएफ की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही जन हितैषी कार्यों में किया जा रहा है। जिला प्रशासन की मंशा है कि इस राशि का सदुपयोग हो और जिले के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु राशि का वितरण हो। कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों का समाधान भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कमलज्योति उपस्थित थे।
5 मई को ग्राम पंचायत भैसमा, पोंड़ीउपरोड़ा और मदनपुर में शिविर का आयोजन
जिले के सभी विकासखंडों के क्लस्टर ग्रामों में समाधान शिविर आयोजन कर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। समाधान शिविर के तहत 5 मई को कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसमा कलस्टर अंतर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायत भैसमा, ढोंगदरहा, चीतापाली, करमंदी, बगबुड़ा, चाकामार, करूमौहा, कुरूडीह, गोढ़ी, बेंदरकोना, मुढुनारा, हेतु भैंसमा हाई स्कूल भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत 5 मई को पोड़ी उपरोड़ा क्लस्टर सम्मिलित ग्राम पंचायत पसान, लैंगी, कुग्हारीसानी, बैरा, खोडरी प, चन्दौटी, कर्री, अडसरा, सेन्हा हेतु पोड़ी उपरोड़ा हॉस्पिटल के सामने मिनी स्टेडियम में शिविर और पाली विकासखण्ड अंतर्गत 05 मई को मदनपुर क्लस्टर अंतर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायत मदनपुर, कुटेलामुड़ा, बड़ेबांका, नानबांका, नवापारा, पटपरा, डोड़की, सगुना हेतु मदनपुर माध्यमिक शाला परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की पत्थलगांव में कार्रवाई

    6 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, जांच के लिए मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 5 नमूने संकलित जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं…

    Read more

    जशपुर में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन बिहान योजना के वित्तीय पहलुओं पर 140 प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ जिला पंचायत जशपुर के सभागार में बिहान योजना अंतर्गत बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत