जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ जिला पंचायत जशपुर के सभागार में बिहान योजना अंतर्गत बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य बैंकर्स एवं फील्ड स्टाफ को बिहान योजना से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जानकारी प्रदान कर उनके कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना था।
कार्यशाला में बिहान योजना की अवधारणा, स्व सहायता समूह, क्रेडिट लिंकेज, इंटरप्राइज फाइनेंस, बीसी सखी मॉडल, बीमा योजनाएं, एनपीए निराकरण एवं कमेटी की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान मुद्रा ऋण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों श्रीमती प्रियंका खेस, श्री रॉबिनसन केरकेट्टा, श्री गजेश कुमार शर्मा एवं श्री शशिकांत भगत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में बीसी सखी की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को स्व सहायता समूहों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने तथा आवश्यक दस्तावेजीकरण में सहयोग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला के माध्यम से बैंकर्स एवं फील्ड स्टाफ को बिहान योजना के वित्तीय गतिविधियों की बेहतर समझ विकसित करने तथा स्व सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण सहायता से जोड़ने में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की पत्थलगांव में कार्रवाई
6 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, जांच के लिए मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 5 नमूने संकलित जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं…
Read more






