Ro no D15139/23

मां भानेश्वरी देवी के त्याग और तपस्या से समाज को मिला आशीर्वाद – उप मुख्यमंत्री

– ईमानदारी और मेहनत के दम पर साहू समाज शिक्षा, रोजगार, व्यापार, राजनीतिक, उद्योग जैसे हर क्षेत्र में आगे
– उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने सर्व समाज सामुदायिक भवन और मंडल साहू समिति सामाजिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्णण
– उप मुख्यमंत्री ग्राम सिंघोला में प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव 09 मई 2025। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने मां भानेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने ग्राम पंचायत सिंघोला में सर्व समाज सामुदायिक भवन और मंडल साहू समिति सिंघोला के सामाजिक सामुदायिक भवन का लोकार्णण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। इस अवसर पर विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक कसडोल श्री संदीप साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड श्री जितेन्द्र साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि ग्राम सिंघोला की पावन धरती में माता भानेश्वरी देवी के चमत्कार, त्याग और तपस्या से चारो ओर वैभवशाली प्रकाश हो रहा है। मां भानेश्वरी के त्याग, तपस्या से समाज को आशीर्वाद मिला है। साहू समाज की महान विभूतियों ने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि आज महाराणा प्रताप की जयंती है। उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती की बधाई देते हुए कहा कि जब महाराणा प्रताप का नाम आता है तो दानवीर भामाशाह का भी नाम आता है। दानवीर भामाशाह ने अपना पूरी संपत्ति मुगल सेना के खिलाफ लड़ाई करने के लिए महाराणा प्रताप को समर्पित कर दिया था। महाराणा प्रताप के अनन्य मित्र, सहयोगी एवं सलाहकार दानवीर भामाशाह के कारण बार-बार मुगल सेना परास्त हुई। दानवीर भामाशाह एक प्रखर योद्धा एवं सेनापति के रूप में कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि साहू समाज की ताकत एवं विशेषता ईमानदारी और मेहनत है। उन्होंने कहा कि साहू समाज को सबसे अच्छा समाज बनकर दिखाना है। अच्छे विचार से ही अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत के दम पर आज साहू समाज शिक्षा, रोजगार, व्यापार, राजनीतिक, उद्योग जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सर्व समाज में साहू समाज का अलग स्थान बना है। उन्होंने युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार, विचार और दिशा देने कहा, ताकि अन्य समाज के साथ-साथ साहू समाज अच्छे समाज के रूप में स्थापित हो सके। इसके लिए पूरे समाज को मिलजुलकर प्रयास करने कहा। युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी संस्कारी, वैचारिक, सही दिशा में जाए इसके लिए चिंता करने की जरूरत है। तभी अच्छे साहू समाज के रूप में पहचान बनेगी। साहू समाज द्वारा रचनात्मक कार्य किया जा रहा है तथा जिले में कोचिंग संचालित किया जा रहा है।
प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम को पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक कसडोल श्री संदीप साहू, डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला साहू समाज श्री भागवत साहू ने संबोधित करते हुए मां भानेश्वरी देवी जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ. नीरेन्द्र साहू ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सदस्य जिला पंचायत श्री देवकुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती विभा साहू, सदस्य जनपद पंचायत श्रीमती खुशबू साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, सरपंच सिंघोला श्री मुकेश साहू सहित साहू समाज के अध्यक्षगण, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना, 91 दर्शनार्थी 29 अप्रैल को विशेष ट्रेन से होंगे रवाना

    राजनांदगांव 27 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 91 श्रद्धालु 29 अप्रैल को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना…

    Read more

    नोनी सुरक्षा योजना से सुरक्षित हुआ नव्या का भविष्य

    राजनांदगांव 27 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है, ताकि आवेदकों को समयबद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…