Ro no D15139/23

आपरेशन सिंदूर अंतर्गत जिले में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सहित, प्रशासनिक अमला एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हुए शामिल
सेना के शौर्य को किया नमन, शहर एवं गांव-गांव में गूंजा भारत माता की जयघोष के नारे

अम्बिकापुर 17 मई 2025/ जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ’आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देशभक्ति से समाहित वातावरण देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, भारत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विलास भोसकर. सहित प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण बड़े  उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गांव, शहर और नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थल से होते हुए प्रमुख चौक, चौराहों तथा गलियों से होते हुए आगे बढ़ी।

इस रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों और बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए, वंदेमातरम के नारे और भारत माता के जयकारों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया।

तिरंगा रैली के दौरान सभी ने लोगों के चेहरों पर देश प्रेम और सैन्य शौर्य के प्रति गर्व की झलक देखने को मिली। विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा से हमारे सैन्य शौर्य के सम्मान में निकाली गई है। हमारे देश की सैन्य शक्ति का लोहा आज पूरा देश मना रहा है। आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसका बदला हमारे सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए हमारे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ एकजुट होकर एक स्वर में भारत माता की जय घोष,वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भाग लिया।

  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक