Ro no D15139/23

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मेंड्राकला, अंधला व रामगढ़ में आयोजित हुआ समाधान शिविर

मुख्यमंत्री की पहल बनी जनता के लिए उम्मीद की किरण
समाधान पर संतुष्ट हितग्राहियों ने घंटी बजाकर की खुशी जाहिर

अम्बिकापुर 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और  आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में अम्बिकापुर के मेंड्राकला, लखनपुर के अंधला और उदयपुर के रामगढ़ में समाधान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें सुशासन तिहार के तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए में ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का समाधान कर जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल विश्वविजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, श्री भारत सिंह सिसोदिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री राजेश अग्रवाल कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। आम नागरिकों की मांग और शिकायतों के लिए शासकीय दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े इसलिए सुशासन तिहार मनाया जा रहा। पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया गया है। वहीं तिहार के अंतिम चरण में प्राप्त आवेदनों के समाधान की विस्तृत जानकारी साझा की जा रही है। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि जो भी आवेदन नहीं कर पाए हैं उनके समाधान शिविर में आवेदन भी लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी की हर गारंटी पूरी हो रही है। विधायक श्री अग्रवाल ने प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने पर जिला प्रशासन की सराहना की।

शिविर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने हितग्राहियों से संवाद कर समाधान की विस्तृत जानकारी दी। और शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदाय कराया। समस्याओं के समाधान पर संतुष्ट हितग्राहियों ने घंटी बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मेंड्राकला सेक्टर में 16 ग्राम पंचायत को मिलाकर समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 5083 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5042 मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। केवल 41 आवेदन अभी भी लंबित हैं, जिस पर नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

उदयपुर के रामगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में 17 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक सेक्टर बनाया गया था जिसमें कुल 5903 मांग और शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 5891आवेदनों का निराकरण हुआ। शेष 12 आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में लखनपुर के अंधला में 16 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक सेक्टर बनाया गया था जिसमें 6190 मांग और शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 6176 आवेदनों का निराकरण हुआ, शेष 14 आवेदन का नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

  • Related Posts

    जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ संविधान दिवस पर ग्रामीणों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जल संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

      अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान के प्रति जागरूकता एवं जल संरक्षण…

    Read more

    खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर

    पेड़ कटाई का काम जल्द होगा शुरू, तीन से छह महीनों में दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा पूरा सड़क निर्माण का काम रात में भी जारी अम्बिकापुर 26 नवम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का