Ro no D15139/23

समाधान शिविर जनता और शासन के बीच में सेतु का कार्य करते हैंः विधायक प्रेमचन्द पटेल

पंडरीपानी में आयोजित शिविर में 1938 में से 1915 का किया गया त्वरित निराकरण

कोरबा 19 मई 2025 / जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में “सुशासन तिहार“ के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर शासन एवं जनता के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं, जिससे अधिकाधिक ग्रामवासी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई कंवर ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान 8 से 11 अप्रैल तक ग्रामीणों ने शासन तक अपनी समस्याएं पहुंचाई थीं, जिनका निराकरण इस समाधान शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।
शिविर में पंडरीपानी, डिंडोलभांठा, तेलसरा, ढपढप, नवागांवकला, धनरास, लोतलोता व छुरीखुर्द ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे। शिविर में कुल 1938 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1915 मांग व 23 शिकायतें थीं। इनमें से 1851 मांग व 23 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।
शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का वाचन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में  22 राशन कार्ड, 5 जॉब कार्ड, 11 पेंशन आदेश प्रतियां, 6 किसान किताबें एवं 8 जाति प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शारदालता यादव एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिवगण, श्री संजय शर्मा, रघुराज सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कंवर, श्री रामप्रसाद कोराम,  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रोहित सिंह, तहसीलदार श्रीमती प्रियंका चंद्रा, श्री साहू, जनपद सीईओ श्री यशपाल सिंह,अतिरिक्त सीईओ श्री खगेश कुमार निर्मलकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी