Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की शिकायतें कुल 97 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा 19मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने आज जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज जाति प्रमाण पत्र,पेंशन, राशनकार्ड, वनअधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन,बंटवारा आदि आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में ग्राम पंचायत कोरबी के मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण की मांग की। बताती निवासी अमरसिंह ने अपनी पुस्तैनी जमीन में बंटवारे और पर्ची अलग करने का आवेदन लगाया। ग्राम खमरिया पाली के अभिषेक भारद्वाज ने वर्ष 2024 में अतिवृष्टि के मुआवजा की मांग की। पाली के ग्रामीणों ने वन अधिकार पत्र के वितरण की मांग की। पाली के ही रामनाथ स्वर्णकार ने राजस्व रिकॉर्ड सुधारने का आवेदन दिया। बांसाखर्रा,गेराव के ग्रामीणों ने विशेष पिछड़ी जन जाति बिरहोर बस्ती में छिंदवारपारा में बिजली कनेक्शन तथा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। बालको नगर की रहने वाली देव कुमारी महंत ने प्रधानमंत्री आवास का आवेदन दिया। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

    कोरबा, 30 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना…

    Read more

    मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

    कोरबा 30 सितंबर 2026/मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग