Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

रायपुर, 19 मई 2025 :भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज नई दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ प्रदेश से राज्य के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम शामिल हुए।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ’’लैब टू लैंड’’ मंत्र को साकार करने के दिशा में एक बढ़ा कदम है, जो एक देश, एक कृषि, एक टीम की अवधारणा को मजबूती देगा। यह अभियान भारतीय कृषि अनुशंधान संस्थान (ICAR), कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ आदि के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य को संपादित करेंगा।

इसका उद्देश्य आधुनिक, उन्नत, आदर्श और प्राकृतिक खेती को बढावा देना तथा किसानों को वैज्ञानिक जानकारी और सहकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। साथ ही किसानों द्वारा दिये गये सुझाव पर अमल करते हुए वैज्ञानिकों द्वारा इसे शोध में शामिल कर नवीन दिशा निर्धारित करना है। वैज्ञानिकों की टीम एग्रोक्लायमेटिक जोन, को ध्यान रखते हुए खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से संबधित आधुनिक तकनिकों के बारे में किसानों को जागरूक करेगी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह देगी, ड्रोन तकनीक, धान की सीधी बुआई जैसी तकनीको का प्रदर्शन किया जावेगा।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री नेताम ने केन्द्र सरकार के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त 33 जिलों में चलाया जाएगा। जिसमें कुल 99 दल द्वारा 2,772 स्थान पर कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अभियान के सफलतापूर्वक संपादन के लिए जिला उप संचालक कृषि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री नेताम ने बताया कि राज्य स्तर पर संचालनालय कृषि में एवं जिला स्तर पर उप संचालक कृषि कार्यालय में इस अभियान के निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं कृषि विभाग से संबंध विभाग के समन्वय से कार्य करेंगे। जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सहित राज्य और जिला के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन की कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, संचालक कृषि श्री राहुल देव, संचालक उद्यानिकी श्री जगदीश एस., संचालक पशुपालन श्री चन्द्रकांत वर्मा, संचालक मत्स्यपालन श्री नारायण सिंह नाग, निदेशक विस्तार, अनुसंधान सेंवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल टुटेजा एवं डॉ. विवेक त्रिपाठी, उप सचिव कृषि विभाग श्री विकास मिश्रा एवं नोडल अधिकारी श्री बी. के. मिश्रा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

      *बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    Read more

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री