Ro no D15139/23

शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति का गठन

राजनांदगांव 20 मई 2025। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति में जिला कलेक्टर अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य, जिला मुख्यालय के आयुक्त नगर निगम व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला महिला बाल विकास अधिकारी सदस्य है। वही विकासखंड स्तरीय समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य है।
युक्तियुक्तकरण हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति के आवश्यक दायित्व दिए गए है। जिला स्तरीय समिति के दायित्व में विकासखंड स्तरीय समिति से प्राप्त शालाओं की सूची का परीक्षण करना, युक्तियुक्तकरण किए जाने वाले विद्यालय की सूची संचालक, लोक शिक्षण को प्रेषित करना, विकासखंड स्तरीय समिति से प्राप्त अतिशेष शिक्षकों की सूची में शिक्षक का नाम, पदनाम, पदस्थापना स्थल, विषय तथा संस्था में कार्यभार ग्रहण दिनांक सहित अन्य जानकारी का परीक्षण करना एवं युक्तियुक्तकरण पदस्थापना आदेश जारी करना। जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण के पश्चात रिक्त पद नहीं होने के कारण शेष रह गए अतिशेष शिक्षकों की सूची संभागीय संयुक्त संचालक को भेजना शामिल है। विकासखंड स्तरीय समिति के दायित्वों में युक्तियुक्तकरण हेतु शालाओं का चिन्हांकन एवं उसे सूचीबद्ध करना, युक्तियुक्तकरण हेतु अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन एवं उसे सूचीबद्ध करना, रिक्त पदों की शालावार सूची बनाना और सभी सूचियों को जिला स्तरीय समिति को भेजना शामिल है। विकासखंड स्तरीय समिति इस बात का प्रमाण पत्र देगी कि उसके द्वारा नियमानुसार अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन किया गया है तथा इसमें अन्यत्र संलग्न शिक्षकों का नाम भी शामिल है। जिनकी मूल पदस्थापना अतिशेष शिक्षकों वाली शाला में है। विकासख्ंाड स्तरीय समिति यह भी प्रमाणित करेगी कि उनके द्वारा दिए गए रिक्त पदों की संख्या वास्तविक है, कोई भी रिक्त पद छूटा नहीं है।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ