जगदलपुर । जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में संचालन होने वाली समस्त शैक्षणिक संस्थान वाहनों को उच्चत न्यायालय के निर्देशानुसार जारी गाईड लाईन अनुसार 14 जून 2025 को प्रातः 8 बजे कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कुरन्दी रोड आड़ावाल जगदलपुर में जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस निरीक्षण हेतु वाहनों आवश्यक दस्तावेज का एक सैट सहित वाहन को अद्यतन कर प्रस्तुत होना है ।
इस हेतु समस्त स्कूल प्रबंधकों को सूचित किया गया है कि स्कूलीय वाहनों को नियत जांच शिविर में प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो मोटर यान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत वाहनों का उपयुक्तता प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुज्ञा पत्र, निलंबन-निरस्तीकरण की कार्यवाही किया जाएगा और वाहन संचालित होते पाया जाएगा तो वाहन निरूद्ध भी किया जाएगा।
सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की* *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…
Read more








