Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें योजनाएं -कलेक्टर

कलेक्टर ने की लगभग 164 शेष योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा, इंजीनियरों-ठेकेदारों से की वन-टू-वन चर्चा

पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल गांवों के प्रत्येक परिवार तक नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करें

कोरबा, 29 नवंबर 2026/

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए हर घर जल योजना के शेष कार्यों में तेजी लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी विकासखंडों में लगभग 164 शेष योजनाओं के कार्यों की ग्रामवार समीक्षा करते हुए संबंधित इंजीनियरों- ठेकेदारों से वन-टू-वन चर्चा की तथा कार्यों की वर्तमान प्रगति और क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री दुदावत ने ठेकेदारों को आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आगामी तीन माह तक कार्यों में विशेष तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्रोत, विद्युत कनेक्शन एवं सौर ऊर्जा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का समय पर निराकरण कर योजनाओं को पूर्ण किया जा सके।

कलेक्टर श्री दुदावत ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करें तथा हस्तांतरित योजनाओं का नियमानुसार भुगतान करें। उन्होंने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि पूर्ण किए गए कार्यों के भुगतान से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने सिंगल विलेज स्कीम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले की सभी 539 योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा के अधिकारियों को सौर ऊर्जा से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदारों को निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व ही विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत कनेक्शन के अभाव में योजनाओं का संचालन प्रभावित न हो।

कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि कोरबा जिले के दूरस्थ एवं अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासी बहुल गांवों में निवासरत परिवारों तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। जल जीवन मिशन के माध्यम से इन क्षेत्रों के ग्रामीण परिवारों को घर पर ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार गंभीरता और आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में हासिल करते हुए प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रमन उरांव, क्रेडा के श्री नीलेश श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डीएमएफ अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों को समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने ली पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व निर्माण इकाईयों की बैठक दैनिक कार्ययोजना के साथ निर्माण कार्यों में लाएं तेजी -कलेक्टर   कोरबा, 29 नवम्बर…

    Read more

    फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल – नशामुक्त युवा भारत का संदेश लेकर साइकिल पर निकले कोरबा के युवा

    फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में 300 से अधिक युवाओं ने निभाई भागीदारी नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने और नशामुक्त कोरबा बनाने का लिया संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?