Ro no D15139/23

जशपुर जिले के किसान अब गर्मी के मौसम में खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर अच्छे जीवन यापन कर रहे हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दूरस्थ अंचल में निवासरत किसानों और जरूरतमंदों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) योजना के तहत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम दुर्गापारा निवासी गुरुनारायण को धान के बदले ग्रीष्मकालीन मूंगफली फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और योजना के तहत 20 किलोग्राम मूंगफली बीज कृषि विभाग से निःशुल्क प्रदाय किया गया है।
किसान गुरुनारायण ने बताया कि उनके पास कुल 3.303 हेक्टर जमीन हैं जिसमें वे खरीफ सीजन में धान की खेती करते हैं तथा रबी सीजन में भी कुछ रकबे में धान की खेती करते हैं। जिससे खेती का खर्चा ज्यादा एवं उत्पादन अपनी इच्छा के अनुरूप नहीं मिल पाता था पानी की खपत भी बहुत ज्यादा होती थी।
उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री रवि रोशन टोप्पो से सम्पर्क करके अब धान के बदले ग्रीष्मकालीन मूंगफली फसल की खेती कर रहे हैं।
कृषि विभाग से उन्हें निःशुल्क राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) योजना के तहत 20 किलोग्राम मूंगफली बीज प्राप्त हुआ और उन्होंने  0.200 हे. रकबे में मूंगफली फसल की खेती किए हैं। गुरु नारायण बताया कि उन्हें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा बीज के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व खाद एवं दवाई भी दिया गया। जिससे उनको लागत में कमी आयी तथा समय-समय पर उनके खेत का निरीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन दिया, जिससे अभी उनकी फसल काफी अच्छी स्थिति में है। किसान ने बताया कि फसल का उपज अच्छा होने एवं अभी वर्तमान में बाजार भाव अच्छा मिलने पर अच्छी आमदनी होने की संभावना है।

  • Related Posts

    हिंदू धर्म में माथे पर तिलक क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे का महत्व

    Hindu Rituals: हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. चाहे पूजा-पाठ हो, कोई शुभ कार्य हो या मंदिर दर्शन, इस दौरान माथे पर…

    Read more

    कालाष्टमी 2026: कौन हैं काल भैरव जिन्होंने ब्रह्मा जी का काटा था सिर?

    Kalashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव के रौद्र और अत्यंत…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….