Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में ली बैठक

– आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 24 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के संबंध में आज कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. भुरे ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पुनर्वास नीति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पक्के आवास का लाभ देने एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए विभिन्न प्रावधान का पालन करने आवश्यक निर्देश दिए। ऐसे परिवारों को नियमानुसार विद्युत कनेक्शन, शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी, आर्थिक सहायता, मनरेगा कार्ड, खाद्यान्न सहायता एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली घटनाओं में मृत एवं घायलों की जानकारी लेकर आवश्यक पात्रता परीक्षण कर पुनर्वास नीति के तहत जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार