Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राजनांदगांव शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

– सड़कों में अतिक्रमण हटाने के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
– पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता
– शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए चालान काटने की कार्रवाई करें
– सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए ऐसे चिन्हांकित स्थानों में सुधारात्मक कार्य, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन से संबंधित बोर्ड लगाने की आवश्यकता
राजनांदगांव 25 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शहर में यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए स्थायी तौर पर स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढऩा है। उन्होंने सड़कों में अतिक्रमण हटाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित होता है, अतिक्रमण हटाने से यातायात व्यवस्था में होने वाली समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालान काटने की कार्रवाई करें। उन्होंने चिखली स्थित ओव्हर ब्रिज पर अस्थायी डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में सुरजन गली, कामठी लाईन, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक सहित अन्य चौक में ट्रांसफार्मर एवं बिजली पोल हटाया जाना है। इसके कारण शहर में टै्रफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है और यातायात बाधित होता है। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को ट्रांसफार्मर एवं बिजली पोल को अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में नो एण्ट्री, वन-वे, स्पीड ब्रेकर सहित अन्य सूचनात्मक एवं दिशा सूचक बोर्ड लगाने की जरूरत है। जिससे वाहन चालकों में सावधानी एवं सजगता होती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए ऐसे चिन्हांकित स्थानों में सुधारात्मक कार्य, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन से संबंधित बोर्ड लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना पर रोकथाम के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने से समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की रोकथाम करने के लिए चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थानों में सुधार कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ठेला, पसरा लगाने वालों के लिए स्थायी व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर में जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक में जाम की स्थिति बनती है। सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग एवं निर्बाध आवागमन के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए नये पार्किंग स्थल के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विद्यासागर साहू ने अपनाई स्वच्छ ऊर्जा

      केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप मोर बिजली ऐप से प्रतिदिन कर रहे बिजली उत्पादन एवं खपत की निगरानी *- आम…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से  तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

      *- शिकायत के त्वरित निराकरण से मिली राहत* *- हितग्राही ने शासन के प्रति जताया आभार* राजनांदगांव 04 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे