Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया जिला सहकारी बैंक उदयपुर का औचक निरीक्षण

शाखा प्रबंधक को निलंबित करने एवं ऑपरेटर को हटाने के निर्देश
खाद-बीज वितरण केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से किया सीधा संवाद

अम्बिकापुर 26 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास  भोसकर ने आज विकासखंड उदयपुर में संचालित जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक के लंबे समय से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बैंक संचालन में किसी प्रकार की व्यवधान न आए, इसके लिए शीघ्र नए अधिकारी की पदस्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक किसानों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सुविधा का केंद्र है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैंक के ऑपरेटर की अनुपस्थिति पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई और उसे तत्काल कार्य से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कार्य में लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने लखनपुर एवं उदयपुर स्थित खाद-बीज वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश और धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि खाद और बीज की आपूर्ति समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि पात्रता के अनुसार छोटे एवं बड़े किसानों को प्राथमिकता से खाद-बीज का वितरण किया जाए, और छोटे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, सीसीबी नोडल अधिकारी श्री पी.सी. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत बेलखरिखा के सचिव कमल साय निलंबित

      अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2026/  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का भ्रमण किया गया। इस…

    Read more

    भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर कार्रवाई, 1 लाख रुपये का जुर्माना

      अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2026/  भाषा के आधार पर बालक को प्रवेश देने से इंकार करने के संबंध में सोशल मीडिया तथा विभिन्न न्यूज चैनलों के माध्यम से सामने आए मामले…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति