Ro no D15139/23

कलेक्टर ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश
स्कूल में बच्चे की प्रवेश प्रक्रिया तय समय में पूर्ण  नहीं करने पर बीईओ, एबीओ सहित जिम्मेदार शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
स्कूल परिसर में साफ-सफाई रखने के दिए कड़े निर्देश

अम्बिकापुर 26 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसरों की स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की मौजूदगी, मध्यान्ह भोजन और प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में पूर्ण स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों के लिए स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर ने 30 जून तक सभी बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि तय समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), सहायक विकासखंड अधिकारी (ADO) और प्रधानपाठक सहित जिम्मेदार शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में टेबल-कुर्सियों की अव्यवस्थित स्थिति पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ने शिक्षकों को फर्नीचर को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को समय पर पोषणयुक्त मध्याह्न भोजन, (हरी सब्जियां), और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने हैंडपंप और बोरिंग की नियमित सफाई, पानी की निकासी व्यवस्था सुधारने तथा ‘सोकपिट’ (ड्रेन) निर्माण के निर्देशित किया।

कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र रजपूरीकला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लखनपुर, हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल जजगा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजी, प्रवेश की प्रगति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और स्कूल की संपूर्ण व्यवस्था की गहनता से जांच की।
कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से प्रयास करें और एक आदर्श शिक्षक का उत्तरदायित्व निभाए।
इस दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, डीईओ श्री अशोक कुमार सिन्हा, एपीओ श्री रविशंकर पांडेय, तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!