Ro no D15139/23

आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों के बदलाव: टी20 मैचां में दिखेगा ज्यादा असर 

स्पोट्रर्स डेस्क । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 क्रिकेट के लिए भी प्लेइंग-कंडीशन्स में कुछ बदलाव किए हैं. आईसीसी ने बारिश या किसी अन्य वजहों से प्रभावित टी20 मैचों में पावरप्ले ओवर्स को नए सिरे से परिभाषित किया है. यह नियम जुलाई 2025 से टी20 इंटरनेशनल में प्रभावी हो जाएगा.
अब यदि किसी टी20 इंटरनेशनल मैच को मौसम या किसी अन्य कारणों के चलते से छोटा किया जाता है, तो उसमें कितने ओवर्स का पावरप्ले होगा, यह स्पष्ट रूप से तय कर दिया गया है. मान लीजिए की यदि 8-8 ओवरों का मैच होता है, तो उसमें पावरप्ले 2.2 ओवर्स का होगा. इस दौरान सिर्फ दो फील्डर 30-गज के घेरे के बाहर रह सकते हैं.
बारिश से प्रभावित मैचों में पावरप्ले ओवर्स:
ओवर्स     पावरप्ले ओवर्स
5            1.3
6            1.5
7            2.1
8           2.2
9           2.4
10         3
11          3.2
12          3.4
13         3.5
14        4.1
15        4.3
16        4.5
17        5.1
18        5.2
19        5.4
पावरप्ले से जुड़े नियम में बदलाव के बाद अंपायर या टीमों को यह तय करने में कोई भ्रम नहीं रहेगा कि कितने ओवर तक पावरप्ले चलेगा. यह नियम बारिश या अन्य कारणों से प्रभावित टी20 मैचों को ज्यादा पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और कदम है. इस नियम के लागू होने के बाद बारिश या अन्य वजहों से शॉर्ट किए गए मैचों में फील्डिंग प्रतिबंधों को लेकर पूरी स्पष्टता रहेगी.
कन्कशन से जुड़े नियमों को लेकर भी स्पष्टता
इसी बीच आईसीसी ने कन्कशन नियमों में भी बदलाव किया. अब इसके लिए आईसीसी ने सभी टीमों को निर्देश दिया है कि वे मैच शुरू होने से पहले ही कन्कशन रिप्लेसमेंट के लिए 5 खिलाड़ियों को नामित करें. इसमें एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर होना चाहिए. एक ही खिलाड़ी को एक से ज्यादा भूमिका में नामित किया जा सकता है, जैसे किसी ऑलराउंडर को बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के रूप नामित करना. हालांकि अगर वह ऑलराउंडर बल्लेबाज की जगह लेता है, तो रेफरी उसे गेंदबाजी करने से रोक सकता है. या गेंदबाज की जगह लेता है तो उसे बल्लेबाजी करने से रोका जा सकता है.
यदि विदेशी टीम के पास 14 सदस्यीय स्क्वॉड है और कोई अतिरिक्त खिलाड़ी उपलब्ध नहीं है, तो प्लेइंग-11 के बाहर के तीन खिलाड़ी नामित किए जा सकते हैं. उनमें से 2 खिलाड़ियों को दो भूमिकाओं के लिए नामित किया जा सकता है. अगर कोई उपलब्ध खिलाड़ी उस देश में मौजूद हो और टीम के लिए खेलने के योग्य हो, तो उसे भी नामित किया जा सकता है.
कन्कशन रिप्लेसमेंट लाइक फॉर लाइक होना चाहिए. उदाहरण के लिए बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज या गेंदबाज की जगह गेंदबाज. मैच रेफरी के पास हमेशा यह निर्धारित करने का अधिकार होगा कि कन्कशन सब्स्टीट्यूट काफी हद तक लाइक फॉर लाइक है या नहीं. यदि किसी बल्लेबाज को विकेटकीपर के रूप में नामित किया गया है तो रेफरी उसे विकेटकीपिंग करने को कह सकते हैं. या रेफरी यह अनुमति दे सकते हैं कि प्लेइंग-11 का कोई अन्य खिलाड़ी विकेटकीपिंग करे.
टीम किसी भी योग्य खिलाड़ी को नामित कर सकती है, भले वह प्लेइंग स्क्वॉड का हिस्सा न हो. असाधारण परिस्थिति में अगर जरूरत पड़ी, तो मैच रेफरी एक ऐसे खिलाड़ी को भी रिप्लेसमेंट मान सकते हैं जो नामित सूची में नहीं है, लेकिन उसका उल्लेख नामांकन फॉर्म में किया गया हो.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान