Ro no D15139/23

भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान… 4 साल बाद आर्चर की वापसी

खेल डेस्क । भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है. अब इस मुकाबले के लिए मेजबान इंग्लैंड की टीम घोषित हो गई है. 26 जून (गुरुवार) को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की.
आर्चर की टीम में वापसी
दूसरे टेस्ट में भी इंग्लिश टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स के ही हाथों में रहेगी. वही टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी जगह मिली है. आर्चर 4 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं. आर्चर 2021 के भारत दौरे के बाद से टेस्ट सेट-अप में शामिल नहीं थे. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में अहमदाबाद में खेला था.
उसके बाद जोफ्रा आर्चर को कोहनी की चोट और फिर कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टेस्ट टीम से बाहर रहना पड़ा. पिछले चार सालों में उन्होंने इंग्लैंड के लिए व्हाइ बॉल क्रिकेट में सिर्फ 7 सात मैच खेले हैं. आर्चर हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स की ओर से डरहम के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. उस मैच में उन्होंने 18 ओवर की गेंदबाजी की और 1 विकेट लिया. मई 2021 के बाद जोफ्रा का रेड-बॉल क्रिकेट में ये पहला मुकाबला था.
जोफ्रा आर्चर कहते हैं, ‘शारीरिक रूप से तो सब कुछ ठीक है. मैं पिछले एक साल से खेल रहा हूं, लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. अगले कुछ दिनों में मानसिक रूप से खुद को तैयार करना पड़ेगा, लेकिन सब कुछ अच्छा चल रहा है.’
जॉफ्रा आर्चर अब उन 6 तेज गेंदबाजों के ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जो एजबेस्टन टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाने की रेस में शामिल हैं. इस लिस्ट में जेमी ओवर्टन, सैम कुक, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोश टंग भी शामिल हैं. कुक और ओवर्टन को लीड्स टेस्ट के लिए भी स्क्वॉड में जगह मिली थी, लेकिन वो प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए.
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा चैंपियन, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

    रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….