Ro no D15139/23

जिले में दो मादा अश्वों में ग्लैंडर्स रोग की हुई पुष्टि, आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारी- कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

अम्बिकापुर 27 जून 2025/  जिले में दो मादा अश्वों के सैंपल में ग्लैण्डर्स रोग की पुष्टि हुई है। अम्बिकापुर के नवापारा निवासी श्री उमेश के दो मादा अश्वों में ग्लैण्डर्स रोग के पॉजीटिव होने की रिर्पोट प्राप्त होने के पश्चात कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा आदेश जारी कर संक्रमित पशुओं के विनष्टीकरण सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु  पुलिस बल, निगम कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

जिसमें पुलिस बल प्रदाय करने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुज़ा, पशु विनष्टीकरण हेतु वाहन जेसीबी चूना एवं कर्मचारी उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त नगर निगम अम्बिकापुर, संक्रमित पशु के सम्पर्क में आए व्यक्तियों का ग्लैण्डर्स नमूना जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संक्रमित क्षेत्र में 5 किमी एवं 25 किमी की परिधि उपलब्ध कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, नेशनल  एक्शन प्लान फॉर कंट्रोल एंड एरेडिकेशन ऑफ ग्लैण्डर्स इन इंडिया 2019 के 11.2 के अनुसार कार्य हेतु जिला स्तरीय समिति में पशुपालन विभाग से उपसंचालक डॉ आर पी शुक्ला, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रूपेश सिंह, डॉ विकास जायसवाल एवं डॉ अमित कुमार वर्मा शामिल है। नेशनल  एक्शन प्लान फॉर कंट्रोल एंड एरेडिकेशन ऑफ ग्लैंडर्स इन इंडिया 2019 के 11.3 के अनुसार कार्य हेतु
जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में अतिरिक्त उपसंचालक डॉ संगीता अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ फ्रेंकलिन टोप्पो, सहित श्रीमती रागिनी गुप्ता, श्री पीयूष तिवारी, श्री पुष्पक पटेल की ड्यूटी लगाई गई है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान