Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में मेधावी विद्यार्थियों के लिये “सरगुजा 30” निःशुल्क आवासीय कोचिंग चयन परीक्षा 29 जून को

अम्बिकापुर 27 जून 2025/ जिला प्रशासन द्वारा  जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरगुजा 30 निःशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु 29 जून 2025 को चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में प्रातः 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक होगी।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले के उन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में मेधावी हैं। इस चयन परीक्षा में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं (जीव विज्ञान एवं गणित संकाय) तथा 12वीं (जीव विज्ञान एवं गणित संकाय) के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। कक्षा 9वीं के लिए 8 वीं में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के लिये कक्षा 9वीं में, कक्षा 11वीं के लिये कक्षा 10वीं में तथा कक्षा 12वीं के लिये कक्षा 11 वीं (जीव विज्ञान/गणित संकाय) में 70% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी पात्र होंगे।

विद्यार्थियों को चयन परीक्षा में शामिल होने के लिये अपनी पिछली कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति एवं पालक की सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, अध्ययनरत विद्यालय से प्राचार्य का प्रमाणीकरण अथवा पहचान पत्र लाना होगा। परीक्षा में केवल हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे एवं सभी को विद्यालय गणवेश में परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 10ः00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

चयन परीक्षा के आधार पर प्रत्येक वर्ग से 30-30 विद्यार्थियों का चयन मेरिट क्रम में किया जायेगा। कोचिंग 1 जुलाई 2025 से शासकीय बहुउद्देशीय उ.मा.वि. परिसर स्थित सरगुजा 30 भवन में प्रारंभ होगी। यह कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय होगी, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिये अलग-अलग छात्रावास एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी।

  • Related Posts

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026ः एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम संपन्न स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, कचरा प्रबंधन को आजीविका से जोड़ना आवश्यक- जिला पंचायत सीईओ

      अम्बिकापुर 25 मई 2026/  जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत…

    Read more

    सुशासन तिहारः ’बिहान’ योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला बल, तिरंगा आजिविका संगठन को मिला 60 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं ग्रामीण महिलाएं

    अम्बिकापुर 25 मई 2026/  राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ के अवसर पर ग्रामीण अंचल की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था