Ro no D15139/23

कोरिया जिला बना शिक्षा का अग्रदूत, शाला प्रवेशोत्सव पर मेधावी विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान

*राज्य स्तर पर दसवीं में चौथा, बारहवीं में दूसरा स्थान प्राप्त कर रचा कीर्तिमान*

रायपुर, 30 जून 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरिया जिला एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रणी बनकर उभरा है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को आज शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी सम्मान समारोह बैकुंठपुर स्थित जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोरिया जिले ने वर्ष 2024-25 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान और बारहवीं परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले का दसवीं का परिणाम 92.33% और बारहवीं का परिणाम 92.42% रहा, जो कि राज्य के औसत परीक्षा परिणाम दसवीं में 76% और बारहवीं में 81% से काफी बेहतर है। पिछली वर्ष की तुलना में यह एक उल्लेखनीय प्रगति है, जहां वर्ष 2023-24 में दसवीं में नवां और बारहवीं में सातवां स्थान मिला था, वहीं इस वर्ष यह स्थान ऊंचे स्तर पर पहुंचा।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की सतत निगरानी और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि ‘मिशन 100’ के अंतर्गत परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई गईं और ऑनलाइन शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था की गई। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण के साथ क्यू आर कोड आधारित डिजिटल एक्सेस भी छात्रों को उपलब्ध कराया गया।

कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में जिले को राज्य में सर्वोच्च स्थान दिलाना है। कोरिया जिला अब शिक्षा की दृष्टि से प्रेरणा बनेगा और शिक्षक-छात्र-पालक की तिकड़ी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी।

सम्मान समारोह में सोनहत और बैकुंठपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक व पालक पहुंचे और बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और शॉल से सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    नारायणपुर जिले में 289 से अधिक परिवारों ने छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर पाया बिजली बिल से छुटकारा

    *शहर के गुलाब सिंह एवं प्रतिभा सिंह चौहान बने प्रेरणास्रोत, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से अगस्त माह का बिजली बिल लाया जीरो*   *75 हजार 21 करोड़ रुपये के बजट…

    Read more

    अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक सांसद  चिंतामणी महाराज करेंगे शुभारंभ’

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   जिले में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन अम्बिकापुर के…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?