Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णयों से किसानों में खेती को लेकर नजर आ रहा है उत्साह

इस वर्ष उर्वरक के उठाव में 16 प्रतिशत एवं अल्पकालिक ऋण वितरण में 8.62 प्रतिशत की हुई वृद्धि

जशपुरनगर 02 जुलाई 2025/ खरीफ फसल की बुआई शुरू हो गई है। किसान अपनी खेती कार्य में व्यस्त हो गए हैं।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार  किसानों को खेती कार्य में संसाधनों के अभाव में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए  प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से खाद और बीच प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा अल्पकालिन ऋण की सुविधा मुहैया करा रही है, ताकि किसान वर्ग निश्चिंत होकर खेती कर सके।
राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय की वजह से उनमें खेती के लिए अलग ही उत्साह भी नजर आ रहा है। धान प्रति क्विंटल 3100 रूपए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी ने किसानों में एक उमंग भर दिया है। अभी हाल में केबिनेट बैठक में किसानों के हित मे लिए गए एक बड़े निर्णय धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि के फसल लगाने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा, इसका किसानों ने स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में खेती का दायरा बढ़ेगा और किसान समृद्ध होंगे।
सहकारिता विभाग जिला जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस बार रासायनिक खाद के उठाव मे 16.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। जहां विगत वर्ष जून के अंत तक जहां 7566.100 टन उर्वरकों का वितरण हुआ था, वहीं इस वर्ष जून के अंत तक 8786.190 टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार अल्पकालिक ऋण वितरण में भी 8.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जहां विगत वर्ष जून अंत तक 34.68 करोड़ रूपयों का अल्पकालिक ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया गया था। वहीं इस वर्ष जून अंत तक 37.67 करोड़ रूपयों का ऋण कृषकों द्वारा लिया गया हैं, जिसमे कुल 2.99 करोड़ रूपयों की वृद्धि हुई है।
किसान क्रेडिट कार्ड के महत्व की जानकारी होते ही इसके माध्यम से किसानों द्वारा फसल बीजों के वितरण में भी 79.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। केसीसी के माध्यम से विगत वर्ष जून के अंत तक जहां ऋण के माध्यम से 1332.21 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया था, वहीं इस वर्ष जून तक 2392.46 क्विंटल धान बीज का वितरण किया जा चुका है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच