
जशपुरनगर 21 अक्टूबर 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन 3 नवंबर 2026 को शासकीय एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) निर्धारित किया गया है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह पहल विकसित भारत /2047 के संकल्प के अनुरूप युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रतियोगिता की प्रमुख विशेषताएँ
प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग लेने के पात्र होंगे। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी। प्रत्येक प्रतिभागी को निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेज़ी सहित दिशा-निर्देशों में अनुमत भाषाओं में अपना भाषण प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु की प्रासंगिकता, भाषण की स्पष्टता एवं संरचना, मौखिक संप्रेषण एवं शारीरिक हाव-भाव, नवाचार एवं रचनात्मकता, भाषा एवं प्रवाह तथा निर्धारित समय के पालन जैसे मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।
जिला से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अवसर
इस प्रतियोगिता में जिला स्तर के शीर्ष 3 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय चौंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विकसित भारत युवा संसद 2027 युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों की समझ विकसित करने, विभिन्न विचारों के प्रति सम्मान एवं सहिष्णुता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सार्थक भागीदारी के लिए प्रेरित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
पंजीकरण एवं आवेदन
इच्छुक एवं पात्र युवा डल् ठींतंज पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा जिले के पात्र युवाओं से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा अपने विचारों, तर्कों और रचनात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की जाती है।
आयोजकरू मेरा युवा भारत, जशपुर
मंत्रालयरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
दिनांकरू 3 नवंबर 2026
स्थानरू शासकीय एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर, छत्तीसगढ़









