Ro no D15139/23

आकाशीय बिजली से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जारी की महत्वपूर्ण सावधानियां और राहत संबंधी जानकारी

सतर्कता बरतने के साथ जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों  तक पहुंचाने की अपील की

जशपुरनगर 07 जुलाई 2025/ बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। इससे बचाव के लिए  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की अपील की है और कहा है की बिजली एक शक्तिशाली प्राकृतिक घटना है, लेकिन यदि हम सतर्क और तैयार रहें, तो जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता है।
बिजली से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिजली कड़कने पर तुरंत सुरक्षित जगह जाएं सबसे सुरक्षित जगह पक्का मकान होता है, अगर खुले में हैं और कहीं नहीं जा सकते, तो झुक कर बैठें (पैर साथ रखें), लेकिन ज़मीन पर सीधे नहीं लेटें, बिजली से चलने वाले उपकरण टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल चार्जर आदि को तुरंत अनप्लग कर दें, पेड़ों और धातु की चीज़ों से दूर रहें, पेड़ के नीचे खड़े न हों बिजली अक्सर ऊंची चीजों पर गिरती है, बिजली के खंभों, तारों और लोहे के औजारों से दूर रहें, घरों में लाइटनिंग रॉड तड़ित चालक लगवाना एक वैज्ञानिक और सुरक्षित उपाय है। इसके साथ ही नजदीकी अस्पताल, आशा कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत, तहसील अधिकारी का नंबर अपने पास रखें।भारतीय मौसम विभाग की चेतावनियां रेडियो, मोबाइल या दामिनी ऐप से प्राप्त करें।
जिला प्रशासन द्वारा आकस्मिक स्थिति के लिए  जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित कर  संपर्क के लिए 07763223732 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा 108 एम्बुलेंस से तत्काल संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हेतु अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो खुले में मोबाइल का उपयोग न करें , खुले मैदान, तालाब या नदी के पास खड़े न रहें, बारिश के दौरान मोटरसाइकिल या साइकिल न चलाएं, बिजली बंद होने के 30 मिनट बाद तक बाहर न जाएं।
सरकार द्वारा दी जाने वाली  मुआवजा और राहत
बिजली गिरने से मृत्यु या चोट लगने पर आपदा राहत कोष से मुआवजा मिलता है। इसके लिए परिवार को तुरंत तहसील  कार्यालय या ग्राम पंचायत को सूचित करना चाहिए।
बिजली पीड़ित को दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा
बिजली से झुलसे व्यक्ति को मृत न समझें कई बार सीपीआर  देने से जान बच सकती है। पीड़ित को तत्काल  नजदीकी अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस जानकारी को अपने गांव, स्कूल और घर में साझा करें थोड़ी सी जानकारी कई जिंदगियां बचा सकती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत