Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को ई आफिस संचालन के कार्यों को गंभीरता से करने के दिए निर्देश

एक पेड़ मां के नाम पर वृहद स्तर पर पौधरोपण करने के कहा गया
कलेक्टर ने श्रम विभाग,वन विभाग, कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग, अंत्यावसाई की समीक्षा बैठक ली
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वर्तमान में रोजगार की मांग के अनुसार ही युवाओं को प्रशिक्षण दें

जशपुरनगर 07 जुलाई 2025/   कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कौशल विकास विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, अंत्यावसाई,उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को वर्तमान रोजगार की मांग के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने नर्सिंग सहायक, मशीन उपकरण से संबंधित प्रशिक्षण को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी के जशपुर प्रवास के दौरान हुए घोषणा को भी गंभीरता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है उन्होंने नीमगांव, तपकरा में स्नेक पार्क, मयाली पर्यावरण की दृष्टि से इको जोन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए
कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अन्त्यावसाई विभाग के अधिकारी से विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करके योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई आफिस संचालन के सारी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय कार्य अब ई आफिस के माध्यम से ही संचालित होंगे जिन अधिकारियों ने ई आफिस की प्रक्रिया शुरू नहीं की है उन्हें जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति, नॉमिनेशन विभागीय जांच, निलंबन अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी ली और प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त