– जिले में आज 274.2 मिमी बारिश हुई
राजनांदगांव 10 जुलाई 2025। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 2027.6 मिमी बारिश एवं औसत 289.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 307.1 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 218 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 394.3 मिमी, घुमका तहसील में 325 मिमी, छुरिया तहसील में 282.3 मिमी, कुमरदा तहसील में 275.3 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 225.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 394.3 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 274.2 मिमी एवं औसत 39.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 18.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 16 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 42.6 मिमी, घुमका तहसील में 44 मिमी, छुरिया तहसील में 33.2 मिमी, कुमरदा तहसील में 70 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 50.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा कुमरदा तहसील में 70 मिमी दर्ज की गई है।
जिले में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संपन्न
– परीक्षा में 1784 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 198 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे* राजनांदगांव 21 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन आज 21…
Read more








