Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों का वितरण करने के दिए निर्देश

– निजी उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज के विक्रय परिसर का किया गया निरीक्षण
– कमियां पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस एवं जप्ती सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई
राजनांदगांव 10 जुलाई 2025। जिले में किसानों द्वारा खरीफ फसलों की बोनी लगातार की जा रही है। वर्षा भी इस वर्ष खेती किसानी के अनुकुल हो रही है, जिससे किसानों में अच्छे उत्पादन के साथ समय पर सुनिश्चित आय के प्रति आस जगी है। कृषि विभाग द्वारा भी बेहतर मानसून को देखते हुए खरीफ क्षेत्राच्छादन हेतु 184445 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। अद्यतन रिपोटिंग अनुसार जिले में 131253 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी कार्य संपन्न हो गया है। इसके साथ फसलों को समितियों के माध्यम से लगातार उपलब्धता अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। किसान जो समितियों के सदस्य नहीं है, उर्वरक विक्रय केन्द्रों से खाद उर्वरक का उठाव कर रहे है, कृषकों को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित दर पर ही उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लगातार विक्रय केन्द्रों में निगरानी हेतु मैदानी अमलों को तैनात करने तथा सतत निरीक्षण के साथ अनियमितता पाये जाने पर संबंधित मेसर्स के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके परिपालन में उपसंचालक कृषि राजनांदगांव द्वारा जिले के उर्वरक निरीक्षकों का दल गठन कर निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में औचक निरीक्षण करने निर्देश प्रसारित किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड के निजी उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज के विक्रय परिसर का निरीक्षण उर्वरक निरीक्षक द्वारा किया गया। जिसमें राजनांदगांव विकासखंड के कृष्णा काप केयर नया गंज मंडी के सामने, भारत कृषि केन्द्र पुराना गंज चौक, कोठारी कृषि केन्द्र पुराना गंज चौक एवं श्रीराम कृषि केन्द्र कुंआ चौक नंदई, नवीन एग्रोटेक देवादा, धीरज ट्रेडर्स पटेवा, चतुर्वेदी कृषि केन्द्र पटेवा का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं को पंजी संधारण करने, श्रोत प्रमाण पत्र जोडऩे एवं कालातीत अवधि के कीटनाशक विक्रय पर रोक लगाई गई। विकासखंड डोगरगांव के उर्वरक निरीक्षक द्वारा सोनकर कृषि केन्द्र अर्जुनी, श्रीराम कृषि केन्द्र, गुरूदेव फर्टिलाईजर, सिन्हा कृषि केन्द्र रामपुर, शीतल कृषि केन्द्र रामपुर के विक्रय परिसर की जांच करने पर कमियां पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस एवं जप्ती सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई। इसी तारतम्य में विकासखंड छुरिया एवं डोगरगढ़ में उर्वरक बीज एवं कीटनाशक विक्रय परिसर का निरीक्षण किया गया एवं कारण बताओ नोटिस तथा जप्ति सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई। कृषि विभाग द्वारा सभी अनुज्ञप्तिधारी निजी विक्रय केन्द्रों के संचालकों से कृषक हित में गुणवत्ता युक्त खाद व उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निहित प्रावधानों के तहत ही उर्वरक व्यापार करते हुए निर्धारित मूल्य पर ही कृषकों को उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन

      राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण

      – खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश – श्रमिकों से मजदूरी भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के लाभ के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?