Ro no D15139/23

जिले के किसान समितियों में लगातार कर रहे खाद-बीज की खरीदी

किसान जीवन एवं चंद्रकांत ने पर्याप्त खाद मिलने पर जाहिर की खुशी
– किसान चंद्रकांत ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान बिक्री से प्राप्त राशि से बनाया अपना घर
– किसानों ने किसान क्रेडिट योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रशंसा की
राजनांदगांव 10 जुलाई 2025। जिले में खेती-किसानी के दृष्टिगत खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले के किसान खेती-किसानी के लिए समितियों में लगातार खाद-बीज की खरीदी कर रहे है एवं उनमें उत्साह है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बागतराई के किसान श्री जीवन मारकण्डेय ने बताया कि आज उन्होंने ढाबा सेवा सहकारी समिति से 3 बोरी डीएपी की खाद ली है। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश हो रही है ओर पर्याप्त मात्रा में खाद मिल गया है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज पर 58 हजार रूपए की राशि ऋण लिया है, जिससे खेती-किसानी के काम में बहुत मदद मिल हरी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बागतराई के किसान श्री चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि उनके पास 6 एकड़ जमीन है। आज ढाबा सेवा सहकारी समिति से यूरिया, पोटाश एवं डीएपी खाद खरीदी है और पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि किसान के्रेडिट कार्ड योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज पर 61 हजार रूपए की राशि ऋण लिया है। जिसका उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की कृषक उन्नति योजना बहुत लाभकारी है। जिसके अंतर्गत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान की बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने अपना घर बनाया है। दलहन, तिलहन फसलों को कृषक उन्नति योजना के तहत अनुदान राशि मिलने से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। किसान श्री चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम रेंगाकठेरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    *- शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित*   *- राशन कार्ड, केसीसी ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सुपोषण किट का किया गया वितरण*   राजनांदगांव…

    Read more

    कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज का वितरण कराने के दिए निर्देश

    *- खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा*   *- जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी