Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अऋणी कृषक 31 जुलाई तक बीमा कराकर ले सकते हैं इस योजना का लाभ 2024 में जिले के किसानों को 1.25 करोड़ से अधिक मिला फसल बीमा मुआवजा

जशपुरनगर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने  खरीफ 2025 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं असमय वर्षा, सूखा, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप और अन्य जोखिमों से फसल को होने वाली क्षति के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय को स्थिरता प्रदान करना और खेती को एक सुरक्षित व लाभकारी व्यवसाय बनाना है। कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ सीजन 2024 में जिले के 701 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा मुआवजा कुल 01 करोड़ 25 लाख 52 हजार 01 रूपए मिला था, जो इस योजना की सफलता और किसानों को होने वाले लाभ का स्पष्ट प्रमाण है।

ऋणी कृषकों का बीमा संबंधित वित्तीय संस्थाओं द्वारा स्वचालित रूप से कर दिया जाएगा, बशर्ते उन्होंने खरीफ 2025 के लिए फसल ऋण लिया हो। लेकिन अऋणी कृषकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र सी.एस.सी. सेंटर अथवा मोबाइल एप्प के द्वारा या बचत खाताधारक किसान संबंधित बैंक में जाकर बीमा करा सकते है। इसके साथ ही अऋणी कृषकों के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति, स्वयं के नाम की भूमि रिकॉर्ड बी-1 की प्रति, बुआई प्रमाण पत्र, सक्रिय बैंक खाते की प्रति, जिसमें खाता संख्या और आई.एफ.एस.सी. कोड तथा निर्धारित प्रीमियम राशि लेकर बीमा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।
खरीफ फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर की दर से बीमा प्रीमियम निर्धारित
इसके अलावा खरीफ फसलों के लिए बीमा प्रीमियम बीमांकित राशि का केवल 2 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। सिंचित धान के लिए 1100.00 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा असिंचित धान के लिए 860.00 रुपये प्रति हेक्टेयर, मक्का 700.00 रु. प्रति हेक्टेयर, सोयाबीन 600.00 रु. प्रति हेक्टेयर, मूंगफली 840.00 रू. प्रति हेक्टेयर, तुअर (अरहर) 600.00 रु. प्रति हेक्टेयर, मूंग 440.00 रु. प्रति हेक्टेयर, उड़द 440.00 रू. प्रति हेक्टेयर, कोदो 320.00 रु. प्रति हेक्टेयर, कुटकी 340.00 रु. प्रति हेक्टेयर एवं रागी (मडवा) 300.00 रू. रू. प्रति हेक्टेयर की दर से बीमा प्रीमियम निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान पूर्व में 11 मई को रखा गया था जिसे संशोधित करके 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा कुनकुरी के नगरीय निकाय में आगामी 16 मई 2026 को शिविर लगाया जाएगा

      जशपुरनगर 09 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी…

    Read more

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे सामूहिक विवाह समारोह में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़े सहित हिन्दू एवं ईसाई जोड़ों का विवाह संपन्न

     जशपुरनगर 09 मई 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।…

    Read more

    NATIONAL

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी