Ro no D15139/23

सिंगीबहार से अबीरा सड़क मार्ग का सुढृढ़ीकरण का कार्य प्रगतिरत

जमनी से दुलदुला और पालेपखना से पंडरीपानी सड़क मार्ग का सुढृढ़ीकरण कार्य भी है प्रगतिरत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर तीनों सड़क मार्ग के सुढृढ़ीकरण की मिली थी स्वीकृति

जशपुरनगर 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में अधोसंरचना विकास के लिए मिल रही कार्यों की स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी से जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विकास की जीवनरेखा कही जाने सड़कों के निर्माण से अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। साथ ही सुदूर इलाके मुख्य मार्गों से जुड़ रहे है। इसका लाभ कृषक, विद्यार्थियों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री के पहल पर स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड में 3 करोड़ 3 लाख 43 हजार रूपए की लागत के टी आर-01 सिंगीबहार से अबीरा सड़क मार्ग पर सुढृढ़ीकरण का कार्य प्रगतिरत है। 5.60 किमी लंबाई की यह सड़क के सुढृढ़ीकरण कार्य पूर्ण हो जाने से आसपास के गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा को भी जोड़ता है।
इसी तरह  दुलदुला विकासखंड में पीएमजेएसवाई अंतर्गत 3 करोड़ 55 लाख 36 हजार रूपए लागत के 17.22 किमी लंबाई की जमनी से दुलदुला और फरसाबहार विकासखंड में 3 करोड़ 87 लाख 03 हजार रूपए की लागत के 14 किमी लंबाई की पालेपखना से पंडरीपानी सड़क मार्ग का भी सुढृढ़ीकरण कार्य प्रगतिरत है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!