Ro no D15139/23

बिहान योजना से महिलाएं हो रही सशक्त

*ममता देवांगन को बूट हाऊस से हो रही 5 लाख रूपए की आमदनी*

रायपुर, 11 जुलाई 2025/ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने विविध आयामों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की तकदीर बदल रही है। बिहान से जुड़कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आरला की लखपति दीदी श्रीमती ममता देवांगन ने सफलता की इबारत लिख रही हैं।

श्रीमती ममता देवांगन ने अपने मजबूत इरादे एवं आत्मविश्वास से उन्होंने न केवल अपने परिवार को मजबूती प्रदान की, बल्कि एक सफल व्यवसायी बनी। उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना के तहत वे ज्योति स्वसहायता समूह से जुड़ी है। उन्होंने बिहान योजना के तहत 8 लाख रूपए, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना अंतर्गत 10 लाख रूपए एवं वन स्टॉप फैसेलिटी के तहत 1 लाख 20 हजार रूपए का ऋण लिया और एक सोमनी में सांई बूट हाऊस तथा राजनांदगांव शहर में सिद्धांत बूट हाऊस दुकान प्रारंभ किया है। उनकी वार्षिक आय लगभग 5 लाख रूपए एवं प्रतिमाह आय लगभग 50 हजार रूपए है। शासन की बिहान योजना गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है।

लखपति दीदी श्रीमती ममता देवांगन ने बताया कि बिहान से जुडऩे से पहले एक घरेलू महिला थी। उनके पति प्लांट में काम करते थे। बिहान के जुडऩे के बाद वे पुस्तक लिखने का कार्य करती थी। जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत पुस्तक संचालक के रूप में चयनित किया गया। अपनी आमदनी को बढ़ाने तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए वे बिहान से जुड़कर विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ी। उन्होंने बताया कि स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने से आज हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी हो गई है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई शहर के अच्छे स्कूल में करा रहे है। दोनों दुकान से अच्छी आमदनी होने लगी है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में दोनों दुकानों का विस्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहान से जुडऩे के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा और बहुत आर्थिक लाभ हुआ। आज वह 3 लोगों को रोजगार भी दे रही है। उन्होंने कहा कि बिहान से जुडऩे के बाद वे विभिन्न अवसरों पर एक्सपो एवं प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए दिल्ली, हैदराबाद एवं अन्य स्थानों पर जा रही है, जिससे उन्हें भ्रमण करने व देश-दुनिया को समझने का अवसर मिल रहा है।

  • Related Posts

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा

    शहीदों को श्रद्धांजलि, पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा आज…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम