Ro no D15139/23

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

– जिले में 32409.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 28945.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10742.60 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 9935.90 क्विंटल बीज का किया गया वितरण
राजनांदगांव 11 जुलाई 2025। जिले के किसान खेती-किसानी के कार्य में जुटे हुए है। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण उपलब्ध है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होती रहे इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 32409.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 62.90 प्रतिशत है। अब तक किसानों को 28945.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 9518 मीट्रिक टन, सुपर फास्ट 4941 मीट्रिक टन, डीएपी 2936.4 मीट्रिक टन, एनपीके 8959.2 मीट्रिक टन, पोटाश 2591.3 मीट्रिक टन है। किसानों को 3463.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 273 मीट्रिक टन, सुपर फास्ट 1459.4 मीट्रिक टन, डीएपी 392.8 मीट्रिक टन, एनपीके 478 मीट्रिक टन, पोटाश 860.1 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10742.60 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 9935.90 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 806.70 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10719 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 9923.18 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 795.82 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

  • Related Posts

    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. शंगीता ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर, रानीसागर, एसएलआरएम सेंटर, एसटीपी एवं 120 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का लिया जायजा*   *- नालंदा परिसर का निर्माण समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने दिए…

    Read more

    कलेक्टर ने महक नरवासे की उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएं

    राजनांदगांव 12 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की टी-20 एवं वनडे दोनों…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर