Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित करने कहा
राजनांदगांव 12 जुलाई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि भारत सरकार के केन्द्रीय निगरानी समिति के अधिकारियों की टीम द्वारा जिले का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को केन्द्रीय योजनाओं से संबंधित जानकारी अद्यतन करने तथा आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अमलों द्वारा आयुष्मान वयवंदन योजना अंतर्गत 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। सीईओ जिला पंचायत ने विनोबा एप अंतर्गत सौंपे गए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव, कुपोषण की रोकथाम, एनिमिया के बचाव के लिए पंजीयन की कार्रवाई शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी ग्रामों में प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता त्यौहार का आयोजन करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रमदान करते हुए ग्राम की साफ-सफाई, स्वच्छता रैली, दीवार लेखन, शपथ ग्रहण, स्कूल में प्रतियोगिताएं एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित करने कहा। इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत, स्व-सहायता समूह, युवा क्लब, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीणों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 अंतर्गत खुले में शौच मुक्त ग्रामों की स्थिति, अपशिष्ट प्रबंधन, सहभागिता और स्थायी ढांचे जैसे मापदंडों पर गांवों का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही सिटीजन फीडबैक भी एक अहम बिंदु होगा। जिसके लिए ग्रामीणों को मोबाइल एप के माध्यम से सुझाव देने के लिए प्रेरित करने कहा। गांव-गांव में बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रचार एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमश्री एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत शालाओं में चल रहे निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, एनआरएलएम सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन

      राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण

      – खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश – श्रमिकों से मजदूरी भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के लाभ के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?