Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी का लिया जायजा

राजनांदगांव 12 जुलाई 2025। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों, स्वच्छग्राही कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होंने सभी से मोबाइल एप के माध्यम से अधिक से अधिक फीडबैक दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। यदि प्रत्येक ग्रामीण अपनी जिम्मेदारी समझे और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो निश्चित रूप से हमारा जिला सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छता सर्वेक्षण में फील्ड विजिट, सामुदायिक सहभागिता और डिजिटल फीडबैक को प्रमुख रूप से आंका जाएगा, इसलिए सभी पंचायतों को हर स्तर पर सजग और सक्रिय रहना होगा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ग्रामों में सड़क किनारे विभिन्न स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में कचरा संग्रहण की उचित व्यवस्था नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कचरा संग्रहण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने कहा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायतों के सीईओ और पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई योजना बनाई जाए और उसका कड़ाई से पालन किया जाए। स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का सुनियोजित प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो। सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, सामुदायिक भवनों, आंगनबाडिय़ों सहित अन्य स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। प्रत्येक ग्रामवासी को स्वच्छता एप के माध्यम से फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे ग्रामों की रैंकिंग में सुधार हो। इस अवसर पर जनप्रतिनधि, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान