
प्रतिक्षा सूची के चयनित विद्यार्थियों हेतु 15 से 18 जुलाई 2025 तक काउंसिलिंग आयोजित की गई है। निर्धारित तिथि अनुसार 15 जुलाई को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालक, 16 जुलाई को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह ( PVTG) बालिका, 17 जुलाई को अनुसूचित जाति बालक-बालिका और 18 जुलाई 2025 अन्य पिछड़ा वर्ग बालक-बालिका, सामान्य वर्ग के बालक-बालिका एवं अल्पसंख्यक बालक-बालिका का काउंसिलिंग प्रातः 10 बजे से सायं 5.00 बजे तक, प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला रायपुर में होगा।
काउंसलिंग में विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 25-26 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवर नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण- पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र और 02 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।








