Ro no D15139/23

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ अनिल कुमार शुक्ला  ने सिविल अस्पताल पत्थलगॉव  का किया आकस्मिक निरीक्षण

संस्था में नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को अवैतनिक अवकाश किये जाने और अपने कार्य में लपरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया

जशपुरनगर 12 जुलाई 2025/ संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग डॉ अनिल कुमार शुक्ला  के द्वारा विगत दिवस आज दिनांक 11 जुलाई को सिविल अस्पताल पत्थलगॉव  का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा अव्यवस्थित पाया गया, साफ -सफाई का अभाव पाया गया। संस्था में दवाईयों का रखरखाव अस्त-व्यस्त पाया गया । स्टोर एवं दवाईयों के डब्बे पर मेनुफेक्चरिंग डेट व एक्सपायरी डेट अंकित नहीं पाया गया। जन मानस के लाभ हेतु प्रदर्शित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के फ्लेक्सी एवं बैनर उक्त संस्था में बहुत कम पाया गया, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का जन मानस को लाभ प्राप्त हो सके एवं
शासन के योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो ।
संभागीय संयुक्त संचालक डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने कहा  कि संस्था में एन.सी.डी. अंधत्व निवारण मलेरिया, टीबी, एएनसी के लक्ष्य के विरूद्ध शत्-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जावे । संस्था में एनबीएसयू हेतु एक ही फोटोथेरेपी मशीन होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मशीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। अनेक राष्ट्रीय कार्यक्रम हेतु संधारित रजिस्टर व्यवस्थित नहीं पाया गया जिसे व्यवस्थित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लड स्टोरेज यूनिट में आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये सामाजिक संगठनों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर शिविर आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने संस्था में नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और डायलिसिस यूनिट में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुये इसे दूर किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान नित्यानंद यादव आरएचओ एक दिवस, प्रियांश साहू वार्ड ब्वाय 02 दिवस नीलम तिर्की, नर्सिंग सिस्टर 02 दिवस अनुज साहू एस. टी. एस. 01 दिवस अनुमपा टोप्पो एक दिवस मनीषा तिर्की एक दिवस को अनुपस्थित पाये जाने के कारण इनका उक्त दिवस हेतु अवैतनिक किये जाने हेतु निर्देशित किया। तथा राजेश चौहान के द्वारा एक दिवस का अग्रिम में दैनिक उपस्थिति पंजी में अंकित करने के कारण इन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बी.ई.टी.ओ श्री एन. पी. चौधरी के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रूची नहीं लेने के कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस पत्र जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को  अधीनस्थ समस्त संस्थाओं का नियमित भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी को भ्रमण कर सभी सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच