Ro no D15139/23

जिले में 11 से 18 जुलाई तक मनाया जा रहा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

सीएमएचओ डॉ.कौशिक ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
धमतरी । जिले में 11 जुलाई से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। रथ के माध्यम से मां और बच्चे के स्वास्थ्य एव ंतंदरूस्ती के लिए जन्मों के बीच अंतराल के महत्व को बताया जाएगा। इसके साथ ही मां बनने की सही उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही’ आदि स्लोगन के जरिए भी जागरूकता संदेश दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन के लिए सही समय पर विवाह, जन्म अंतराल, प्रसव उपरांत परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूष की सहभागिता आदि के बारे में बताया जाएगा। दम्पतियों को सलाह देते हुए बताया गया कि एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कम से कम 3 साल का अंतर होना जरूरी है। इससे प्रथम बच्चे का पालन-पोषण एवं माता के स्वास्थ्य का समुचित विकास हो सके। सीएमएचओ ने बताया कि तीन साल के अंतर से पहले गर्भधारण अथवा बच्चे जन्म होने पर माता कमजोर और बच्चे के भी कमजोर होने की बहुत अधिक संभावना होती है। बताया गया कि परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी अथवा अस्थायी साधन के लिए अपने नजदीक के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क सामग्री प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी और स्वास्थ्यगत समस्या के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 104 डायल किया जा सकता है।

  • Related Posts

    10 साल के कमलेश को मिला कृत्रिम पैर, अब मंजिल की ओर बढ़ेंगे कदम

      चिरायु कार्यक्रम की पहल से बदलेगी जिंदगी की राह, अब स्कूल जाने और आगे बढ़ने का बढ़ेगा आत्मविश्वास रायपुर 03 सितम्बर 2026। उम्र महज 10 साल, मन में बड़े…

    Read more

    बाल संरक्षण को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान तेज

      स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों एवं आमजन को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय रायपुर,03 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग