Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नगदी रहित उपचार योजना रू  जिले में 11 अस्पताल शामिल

सड़क दुर्घटना का प्रत्येक पीड़ित योजना के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये तक के नकदी रहित उपचार का होगा हकदार
जिला प्रशासन के आमजन से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इसका लाभ मिले

जशपुरनगर 14 जुलाई  2025/ सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नगदी रहित उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 के अंतर्गत जिले में शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से जिले के कुल 9 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों तथा 2 निजी चिकित्सालयों को इस योजना में शामिल किया गया है। इस स्कीम के तहत मोटर यान से हुई सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को दुर्घटना के तिथी से अधिकतम सात दिन की अवधि तक किसी भी नाम निर्दिष्ट अस्पताल में प्रति पीड़ित 01 लाख 50 हजार रुपये तक की नकदी रहित उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
योजनानुसार कीसी पीड़ित का उपचार नाम निर्दिष्ट अस्पताल के अतिरिक्त किसी अन्य अस्पताल में किया जाता है तो वह केवल स्थिरीकरण प्रयोजनों के लिए किया जाएगा और यह मार्गदर्शी सिद्धांतों के तहत होगा। राज्य सरकार ऐसे सभी अस्पतालों को जो ट्रामा और पॉली-ट्रामा देखभाल प्रदान करने में सक्षम है। इस स्कीम के कार्यान्वयन के लिए नाम निर्दिष्ट अस्पतालों के रूप में शामिल करने के लिए सभी आवश्यक उपाय भी करेगी। जिला प्रशासन ने इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को इसका लाभ समय पर मिल सके।
स्कीम में शामिल शासकीय स्वास्थ्य संस्थान
जिला चिकित्सालय जशपुर,  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा
शामिल निजी चिकित्सालय
हॉलीकॉस हॉस्पिटल कुनकुरी और श्री ए.जी. हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर पत्थलगांव।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच