Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पीएम जनमन और धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों और बिरहोर परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दें
कृषि विभाग शिविर लगाकर किसानों का बनाएं किसान क्रेडिट कार्ड
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बसावटों में लगाएं शिविर
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की ली बैठक

जशपुरनगर 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर पीएम जनमन और धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने कहा की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों और बिरहोर परिवारों को आयुष्मान कार्ड , राशनकार्ड, पेंशन, जन-धन खाता पीएम किसान सम्मान निधि योजना, क्रेडिट कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  सहित बसहाटों तक पूल पुलिया सड़क,बीजली, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कृषि विभाग को किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को जिन हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका शिविर लगाकर बनाने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा ग्राम कुटमा में लोक सेवा केन्द्र,वन विभाग की योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर बनाया जा रहा है जहां एक ही जगह पर अनेक सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। सेन्टर में आंगनबाड़ी, आजीविका मूलक गतिविधियां, हेल्थ सेंटर और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनाने के गांव में शिविर लगाने के लिए कहा है और शिविर से पहले कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार आयोजित शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र वितरित हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई

      जशपुरनगर 30 मई 2026 / जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक  रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026ः टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया गया संदेश

     जशपुरनगर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी