Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषकों को मौसम आधारित सलाह

राजनांदगांव 17 जुलाई 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा जिले के कृषकों को खरीफ में अधिक उत्पादन लाभ प्राप्त करने के लिए उन्नतशील जातियों के बीज जैसे-धान (इन्द्रावती धान, एमटीयू-1153, विक्रम टीसीआर, छत्तीसगढ़ धान-1919), सोयाबीन (आरएससी-10-46, आरएससी-11-15, आरएससी-11-07) की बुआई करने की सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। किसान बुआई का कार्य पूर्ण कर ले एवं नर्सरी से अतिरिक्त जल निकास की व्यवस्था कर ले तथा मौसम साफ रहने पर ही खरपतवार नियंत्रण कार्य करें। धान में थरहा डालने से पूर्व यदि शीथरॉट की समस्या हो तो बीजों को 17 प्रतिशत नमक (1.7 किलोग्राम नमक प्रति 10 लीटर पानी में) के घोल से उपचारित करें। प्रमाणित या आधार श्रेणी के बीजों को एजोस्पारिलम तथा पीएसबी कल्चर 5.10 ग्राम की दर से उपचारित कर बुआई करें। नत्रजन का छिड़काव कुल अनुशंसित मात्रा की आधी मात्रा (60 किलोग्राम) रोपा के 8-10 दिनों बाद यूरिया के रूप में छिड़काव करें। छिड़काव के बाद खेतों में पानी लगभग 24 घंटे तक रोक कर रखें।
जिन किसानों ने धान फसल की बुआई कर ली है, वे संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु धान बुआई के 20-25 दिनों के भीतर आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे-बिसपायरीबेक सोडियम (नोमिनिगोल्ड, एडोर, बिस्फोर्स एवं अन्य उत्पाद) 250 ग्राम का छिड़काव करें। सोयाबीन फसल लगाने वाले किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जल्द से जल्द सोयाबीन फसल की सीधी एवं कतार बोनी या चौड़ी क्यारी फरो विधि से बुआई करने की विशेष सलाह दी गई है। संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु बुआई के 18-20 दिनों तक आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे-इमेजाथाईपर 10 प्रतिशत एसएल का 750 मिली का छिड़काव करें।

  • Related Posts

    डीसीएचबी के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत जिला हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) हेतु ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकड़ों के संकलन एवं संचयन का कार्य माह अगस्त-सितम्बर 2026 में सम्पादित…

    Read more

    सेवा सेतु एवं सीएससी संचालकों को सैंड बैक एवं रिजेक्शन कम करने के दिए निर्देश

    राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवा सेतु एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए